CG में मेयर सस्पेंड: महापौर को कांग्रेस पार्टी ने किया निलंबित… 4 करोड़ के लेने देन वाले ऑडियो पर पार्टी का एक्शन… देखें आदेश

CG में मेयर सस्पेंड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। दरअसल कल उन्हें पार्टी संगठन के खिलाफ अर्नगल वार्तालाप करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण नोटिस जारी हुआ था। लेकिन संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने के कारण रामशरण यादव, महापौर नगर पालिक निगम, बिलासपुर को आज 10 नवम्बर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस के बागी व पूर्व विधायक अरूण तिवारी और महापौर रामशरण यादव के बीच बातचीत का एक AUDIO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में कांग्रेस नेताओं के बारे में अनर्गल बातें कही गयी थी, साथ ही टिकट के एवज में 4 करोड़ के लेनदेन की बात भी कही गयी थी। यही नहीं प्रभारी को लेकर भी तरह-तरह की बातें और आरोप बातचीत के दौरान लगाये गये थे। कल ही इस मामले में कांग्रेस ने 24 घंटे का वक्त देते हुए महापौर रामशरण यादव को नोटिस जारी किया गया था। अब इस मामले में निलंबित आदेश जारी कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...