भूपेश बघेल को जीताने कांग्रेसी पहुंच रहे डोर टू डोर…चैतन्य बघेल ने पाटन के गांवों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद, कहा- दक्षिण पाटन में ग्रामीणों का मिल रहा आशीर्वाद

सेलुद। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने आज घर-घर जा कर जनसंपर्क किया। बेल्हारी, ओदरागहन, निपानी, रानीतराई में घर-घर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क करते हुए छत्तीसगढ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं और घोषणा पत्र के बारे में मतदाताओं को जानकारी दी। जिसमें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल, कॉलेज में मुफ्त शिक्षा की घोषणा भी किया है।

कांग्रेस की अब तक की बड़ी घोषणाएं-

  • प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी किसानों का कर्जा माफ 17 लाख परिवारों काे आवास जातिगत जनगणना
  • स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपए बोनस
  • डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
  • भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा

इस अवसर पर प्रमुख रूप सेउमाकांत चंद्राकर,रूपेंद्र शुक्ला,अशोक साहू राजेश ठाकुर, भेस आटे किशोर चंद्राकर अमित अग्रवाल,मंजूलाल भारती,प्रेमप्रकाश पांडे,कुंदन सिन्हा नवल किशोर साहू,मोरध्वज चंद्राकर,नारायण निषाद,नंदू,दागेश्वर साहू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...