वैशालीनगर BJP प्रत्याशी रिकेश सेन का ताबड़तोड़ प्रचार; सुपेला से लेकर कोहका समेत अन्य जगहों पर गौरा-गौरी शोभायात्रा में हुए शामिल… काली बाड़ी में भी टेका मत्था

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रिकेश सेन का ताबड़तोड़ प्रचार जारी है। रिकेश सेन ने आज दिवाली के बाद प्रचार करने के लिये अनेक वार्डो में जाकर लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महादेव ऐप सट्टेबाजी, शराब घोटाला, कोयला घोटाला और मनी लाड्रिंग मामले की जांच से कांग्रेस घबराई हुई है। लोगों ने अब मन बना लिया है कि इस बार भाजपा को सत्ता में लाना है, क्योंकि भाजपा ही विकास कर सकती है, कांग्रेस केवल गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटी के तहत वैशाली नगर में विकास करने की गारंटी देता हूं कि वैशाली नगर का विकास बिना किसी भेदभाव से किया जायेगा।

आज रिकेश सेन ने प्रचार करते हुए वार्ड 17 पांच रास्ता सुपेला, वार्ड 12 कोहका, हाऊसिंग बोर्ड कालीबाड़ी, वार्ड 8 राधिका नगर, वार्ड 33 नंदिनी रोड, वार्ड 33 शर्मा कॉलोनी में जनसंपर्क किया। वो हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी, वैशाली नगर कालीबाड़ी, वार्ड 17 सुभाष चौक सुपेला में गौरी गौरा शोभा यात्रा एवं स्थापना पूजा में भी सम्मिलित हुए,जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मत्था भी टेका। वार्ड 26 रामनगर मुक्तिधाम स्कूल के पास गौरी गौरा पूजा, वार्ड 1 खमरिया गौरी गौरा पूजा में सम्मिलित होने के बाद उन्होंने खमरिया भांठा वार्ड 1 में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर सेन का कई स्थानों पर स्वागत कर आरती भी उतारी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...