CG – गर्लफ्रेंड की हत्या: दो साल से थे रिश्ते में… प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव… गुस्साए बॉयफ्रेंड ने गला घोंटा, फिर शव को पत्थर से बांधकर फेंक दिया तालाब में

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में कुछ दिन पहले बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तालदेवरी तलाब में 21 वर्षीय युवती के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती की हत्या उसी के चुन्नी से गला दबाकर प्रेमी ने की थी। फिलहाल इस मामले में आरोपी नीतेश श्रीवास के खिलाफ 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 24 जून की शाम को तालदेवरी गांव के बेमन तालाब में एक युवती की लाश मिली थी। वहां नहाने गए लोगों ने उसकी लाश देखी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला था। शव निकालने पर पता चला था कि शव को 2 पत्थरों से बांधा गया था। इसके अलावा शव को पॉलीथिन से बांधकर फेंका गया था। इसी वजह से पुलिस को उस लड़की की हत्या का शक था। बाद में शव की पहचान तालदेवरी निवासी सुमन यादव(21) के रूप में हुई थी। ये भी पता चला था कि सुमन पिछले 4 दिनों से लापता थी।

इधर, परिजनों ने भी उसी दिन लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। शव मिलने के बाद परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया था। अगले दिन एफएसएल की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर गए थे। मामले में जांच शुरू की गई थी। इस दौरान पुलिस ने गांव के करीब 25 लोगों से अलग-अलग पूछताछ की थी। जांच में पुलिस को पता चला था कि सुमन का प्रेम संबंध गांव के रहने वाले नितेश श्रीवास(21) से था।

पुलिस ने इस मामले में सुमन के पिता मोहन यादव से भी पूछताछ की थी। जानकारी मिली है कि मोहन को सुमन के प्रेम प्रसंग के बारे में पता था। इसलिए वह सुमन से नाराज था। बात भी नहीं कर रहा था। वहीं जिस पत्थर को सुमन के शव से बांधा गया था। उसके लिए सुमन के दुपट्‌टे का इस्तेमाल किया गया था।

दोनों पत्थर करीब 15-15 किलो के थे। मगर मोहन ने दुपट्‌टे को ही पहचानने से इनकार कर दिया था। जबकि वह दुपट्‌टा सुमन घर में हमेशा इस्तेमाल किया करती थी। इसलिए पुलिस को सुमन के पिता पर शक था कि हत्या उसी ने की है।

कॉल डिटेल्स से खुला राज
पुलिस ने नितेश को भी हिरासत में लिया था। उसके फोन के कॉल डिटेल्स को भी निकाला गया। कॉल डिटेल निकालने पर पता चला था कि कुछ दिन पहले नितेश ने कई बार सुमन से बात की थी। इस पर पुलिस ने नितेश से सख्ती से पूछताछ की। तब नितेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

2 साल से प्रेम संबंध था
नितेश ने बताया कि मेरा सुमन से पिछले 2 साल से प्रेम संबंध था। लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से शादी के लिए दबाव बना रही थी। इस वजह से हमारे बीच झगड़ा हुआ करता था। कई बार ऐसा हो चुका था। इस बीच 20 जून की शाम को सुमन ने उसे मिलने के लिए गांव के बेमन तालाब के पास बुलाया था।

यहां भी वह झगड़ा करने लगी थी। कह रही थी कि जहर खाकर जान दे दूंगी। इसलिए मैंने उसका गला घोंटा और तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...