टाउनशिप के इन सेक्टरों में कल नहीं खुलेगा नल…मेंटेनेंस के चलते नहीं होगी पेयजल सप्लाई

भिलाई। टाउनशिप के रहवासियों के लिए जरूरी खबर है। कल बीएसपी प्रबंधन के नगर सेवा विभाग द्वारा जरूरी मेंटेनेंस लिया जा रहा है। इसके चलते टाउनशिप के कुछ सेक्टरों में कल 29 जून को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।
बीएसपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर सेवा विभाग के द्वारा बीएसएनएल चौक सेक्टर-4 के पास 250 मि. मी. व्यास पाइप लाइन में लीकेज का सुधार कार्य दिनांक 28 जून, 2022 को किया जायेगा। इस कार्य हेतु इस्टर्न ग्रिड को पूर्णतया बंद किया जायेगा। अतः सेक्टर-01 से सेक्टर-06 तक दिनांक 29 जून, 2022 बुधवार को नियमित पानी सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहने कि संभावना है। अतः इन क्षेत्रों के नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि जलप्रदाय के कार्य में होने वाली असुविधा हेतु आवष्यक सहयोग प्रदान करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...