कांग्रेस में रार: विधायक नेताम ने अल्पसंख्यक विभाग प्रमुख पर लगाया गंभीर आरोप… कहा- अमीम मेमन ने पैसे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी से वापस करवाया था नामांकन; जानिए मामला

केशकाल। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के केशकाल से निकल कर आ रही है। केशकाल के मौजूदा विधायक संतराम नेताम ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख अमीन मेमन पर गंभीर आरोप लगाया। संत नेताम ने मीडिया से चर्चा में कहा अमीन मेमन ने अंतागढ़ उपचुनाव में सात करोड़ लेकर कांग्रेस प्रत्याशी से नामांकन वापस करवाया था।अभी भी केशकाल में भीतर घात कर हरवाने का प्रयास किया है। विधायक संतराम के साथ राजीव भवन पहुंचकर सैकड़ो कांग्रेसियों ने लिखित आवेदन देकर पार्टी से तत्काल बाहर करने की मांग की अन्यथा बूथ से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...