दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, कई बार पलटी… एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

दुर्ग। दुर्ग जिले में बीती रात एक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, मंगलवार देर रात रिसाली निगम क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार कार की स्पीड इतनी तेज थी कि डिवाइडर में चढ़ते ही वो 3 फिट हवा में उछली और तीन बार पलटी। इस दुर्घटना में कार चालक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये मामला नेवई पुलिस थाना क्षेत्र का है।

नेवई पुलिस के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार रात तकरीबन 10.30 से 11 बजे के बीच हुई है। दो युवक स्कार्पियो CG 04 NT 0711 से Durg-Utai रोड पर जा रहे थे। वो जैसे ही मरोदा सेक्टर के पास पहुंचे उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही गाड़ी हवा में उछली और तीन बार पलटती चली गई। तीन बार पलटने से कार में सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि, गाड़ी पलटने से तेज आवाज आई। इससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 112 को फोन करके बुलाया। पुलिस की वैन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। नेवई टीआई का कहना है मृतक रुआबांधा सेक्टर का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिलते ही आगे का अपडेट दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...