भिलाई स्टील प्लांट से लाखों का सामान चोर लेकर हो गए रफूचक्कर: स्टोर के बाहर लगा हुआ था ताला… कैसे पार हो गया मैग्नेटिक क्वाइल? पुलिस कर रही जाँच

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के अंदर बड़ी चोरी की वारदात हुई है। प्लांट से 32 लाख रुपए कीमत की मैग्नेटिक क्वाइल की चोरी हो गई है। ये मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है। भिलाई स्टील प्लांट के महाप्रबंधक सुबोध कुमार डे ने भट्ठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 30 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच बोरिया गेट स्टोर से 16 मैग्नेटिक कॉइल चोरी हुए हैं। उन्होंने चोरी गई मैग्नेटिक क्वाइल की कीमत 32 लाख रुपए बताई है। ये प्लेट पीतल की बनी काफी वजनी है।

उन्होंने बताया कि बीएसपी ने 23 मैग्नेटिक कॉइल बाहर से मंगवाए थे। सभी को भंडार गृह नंबर 8 में रखा जाना था। प्लेट काफी वजनी थी। इसलिए क्रेन की मदद लेकर प्लेट्स को उतारा गया और स्टोर नंबर 7 में रखवाया गया था। इसके बाद स्टोर में ताला लगाकर उसे सील किया गया था। भट्ठी टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस स्टोर से प्लेट चोरी की बात की जा रही है। उसका ताला उसी तरह लगा हुआ है। सबसे बड़ा सवाल कि बिना ताला टूटे इतनी भारी प्लेट कैसे चोरी हो गई। पुलिस ने धारा 407 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, “पुलिस की जांच यहां भी आकर अटक रही है कि जिस प्लेट के चोरी होने की बात की जा रही है वो कई क्विंटल वजन वाली हैं। जब बीएसपी कर्मी बिना क्रेन के उन प्लेट को ट्रेन से नहीं उतार पाए तो बिना क्रेन की मदद के वो प्लेट भंडार कक्ष से बाहर भी नहीं ले जाई जा सकती है। सवाल ये उठता है कि सीआईएसएफ की इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच बिना क्रेन की मदद लिए और बिना ताला तोड़े प्लेट गायब कैसे हो सकती है। टीआई ने बताया कि पुलिस ने चोरी गई चार प्लेट को पास से ही रिकवर कर लिया है। बाकी की प्लेट्स का पता लगाया जा रहा है। पुलिस उस दिन की डिटेल भी निकाल रही है, जिस दिन ये प्लेट मंगाकर उतारी गई थीं। बीएसपी के सूत्रों का कहना है कि यदि पुलिस ने सही तरीके से जांच की तो इसमें कई बड़े चेहरे फंसते नजर आएंगे।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...