दुर्ग में बदमाशों के हौसले बुलंद: सरेराह युवक की रोड से पिटाई करने का वीडियो वायरल… दुर्ग पुलिस ने नाबालिग समेत 9 आरोपियों को कुछ घंटों में दबोचा; जानिए मामला

दुर्ग। दुर्ग जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। आए दिन नए-नए अपराध के मामले सामने आ रहे है। इनके खिलाफ दुर्ग पुलिस भी कड़ी कार्रवाई क्र रहा है। कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ बदमाश एक युवक को लोहे के सब्बल से मारते हुए दिखाई दे रहे है। ये वीडियो 21 नवंबर का बताया जा रहा है। युवक की पिटाई का ये वीडियो उतई चौक के पास बताया जा रहा है। इन सभी को आज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गणेश उड़िया नाम के लड़के उसके कुछ साथियों ने गौतम कन्नौज नाम के लड़के को लोहे के रोड, चाकू और डंडे से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा था। जिस पर से थाना कोतवाली में धारा 307,34 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मारपीट के संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिस वीडियो में गणेश उड़िया आपसी रंजिश की वजह से गौतम कन्नौजे को लोहे के रोड से उसके सीने में मरते हुए दिख रहा है।

दुर्ग CSP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि, एक आरोपी पीड़ित को सर में पीछे तरफ डंडे से मार रहा था। जो नाबालिक लड़का है उसने यह वीडियो बनाया था। मारपीट करने के बाद में आरोपी जो उसी के मोहल्ले के लड़के हैं उन लड़कों के साथ में गाड़ी में बैठकर भाग गए थे। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। जिसमें आठ बलिक हैं और एक नाबालिक है सभी आरोपियों को घटना के 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त रोड, चाकू, स्टिक-डंडा और गाड़ियां जब्ती की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...