बृजमोहन अग्रवाल ने CM भूपेश बघेल को भेजा मानहानि का नोटिस… जानिए किस बयान को लेकर मचा है घमासान?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के लिए मतदान संपन्न हो गए है। आज से ठीक 10 दिन बाद प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बन रही है ये तय हो जाएगा।
इसी बीच भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के लिए CM भूपेश बघेल के एक बयान से सियासी घमासान मचा हुआ है। दरहसल छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला को मानहानि का नोटिस भेजा है। जानकारी मिली है कि, बृजमोहन अग्रवाल ने अपने वकील के जरिए दोनों को नोटिस दिया है।

दरहसल कांग्रेस नेताओं ने द्वारा दिए गए बयान ‘बृजमोहन से बड़ा गुंडा कौन और हमले की नौटंकी कर रहे हैं’ को लेकर दोनों नेताओं को नोटिस भेजा गया है। आपको बता दें आज से लगभग 15 दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर हमला कर दिया गया। उनका कॉलर पकड़कर घसीटा गया और मारपीट की गई। बृजमोहन अग्रवाल प्रचार के लिए बैजनाथ पारा पहुंचे थे। अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि एजाज ढेबर और अनवर ढेबर के लोग उनकी हत्या करवाना चाहते थे।

इसी मामले पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि बृजमोहन पर कोई हमला नहीं कर सकता, वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने पहले धक्का मारा है। नरेंद्र मोदी जैसे नेता को जो टेबल के नीचे घुसने पर मजबूर कर दे उसे कोई धमकी दे सकता है क्या? बृजमोहन के सामने किसी को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान होगा। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि बृजमोहन चुनाव में पिछड़ रहे हैं इसलिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो कामयाब नहीं होंगे। इन सारी चीजों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...