सेवक जन फाउंडेशन और इंद्रजीत सिंह द्वारा सराहनीय पहल: सरदारनी स्व. जोगिंदर कौर की स्मृति में फील परमार्थम फाउंडेशन को डेथ बॉडी फ्रीजर किया भेंट

भिलाई। दुर्ग जिले के सेक्टर-3 भिलाई स्थित फील परमार्थम फाउंडेशन जो कि सड़कों पर रह रहे बेसाहरा बुजुर्ग और मानसिक रूप से बीमार लोगों को एक नई जिदंगी देने का समाज में अनुकरणीय कार्य पिछले कई वर्षो से करते आ रही है। संस्था को सेवक जन फाउंडेशन के द्वारा डेड बॉडी फ्रीज़ मशीन डोनेट किया गया। शनिवार को फील परमार्थम आश्रम में मुक्ताजंलि सेवा सरदारनी स्व. जोगिंदर कौर की स्मृति में अमृत लाल जायसवाल सेवक जन फांउडेशन के द्वारा आज फांउडेशन के संयोजक विकास जायसवाल और एचटीसी के युवा डायरेक्टर व समाजसेवी इंद्रजीत सिंह एवं उनकी टीम की मौजूदगी में एक डेंथ बॉडी फ्रिजर फील परमार्थम फांउडेशन को भेंट किया गया। सेवक जन फांउडेशन के संस्थापक विकास जायसवाल ने डेड बॉडी मशीन के साथ एक स्केच फोटो फ्रेम जिसमें युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह व उनकी दादी का फोटो फ्रेम का स्कैच उन्हें विकास जायसवाल के द्वारा भेंट किया गया। इस अवसर पर फील परमार्थम फाउंडेशन के संचालक अमित भाई, ट्रांसपोर्टर मलकीत सिंह, समाजसेवी अनिल सिंह, जोगा राव, मोहित अग्रवाल, अंजली सिंह, रूपल गुप्ता, सन्नी, अशोक गुप्ता, सोमेश राव, रोहित दुबे, अभिषेक सिंह, सनी बंसोड, रितेश सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...