भिलाई नगर जिला साहू संघ का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 26 को… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और सांसद अरूण साव होंगे शामिल; ये कार्यक्रम भी होंगे

भिलाई। जिला साहू संघ, भिलाई नगर द्वारा 26 नवंबर को रविवार के दिन नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर-1 भिलाई में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 10.30 बजे भक्त माता कर्मा की पूजा-आरती होगी। तत्पश्चात प्रातः 11 बजे महिलाओं द्वारा रंगोली, व्यंजन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथि आगमन, अतिथि स्वागत व मांगलिक पत्रिका परिणय बंधन का विमोचन, दोपहर 1 अतिथि उ‌द्बोधन व प्रतिभागियों का मंच में परिचय होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व अति विशिष्ट अतिथि अरूण साव – सांसद बिलासपुर, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ होंगे। अध्यक्षता टहल सिंह साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर करेंगे।

विशिष्ट अतिथि दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास वोर्ड छ.ग. शासन, खिलावन सिंह साहू उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर, नीरज पाल महापौर नगर पालिक निगम भिलाई, गिरवर बन्टी साहू सभापति नगर पालिक निगम भिलाई, विजय साहू सदस्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण छ.ग. शासन, डॉ. भारती साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग छ.ग. प्रदेश साहू संघ, सनीर साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग छ.ग. प्रदेश साहू संघ, एम. के. साहू आर्किटेक्ट इंजिनियर भिलाई, तोरण अटल डायरेक्टर अटल ग्रुप भिलाई होंगे। यह जानकारी हरिद्वारिका साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई नगर ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...