भिलाई स्टील प्लांट के ऑफिस में महिला अफसर ने जमकर मचाया बवाल… AGM ने ट्रेनी के सर पर टिफिन फेंककर मारा… कंप्यूटर में की तोड़फोड़, डॉक्यूमेंट्स में पानी भी डाल दिया, BSP प्रबंधन ने किया सस्पेंड

भिलाई । छत्तीसगढ़ के भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। यहां भिलाई स्टील प्लांट में एक महिला अफसर ने ऑफिस में जमकर बवाल मचाया है। बताया जा रहा है कि इस महिला अफसर ने पहले तो एक ट्रेनी का कंप्यूटर तोड़ दिया और सीपीयू पटक दिया। ऑफिस के दस्तावेजों में पानी डाल दिया। इन सब से भी जब मन नही भरा तो महिला अफसर ने ट्रेनी के सिर पर टिफिन फेंककर दे मारी। पूरा घटनाक्रम आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। उधर घटना की जानकारी के बाद बीएसपी प्रबंधन ने एजीएम को सस्पेंड कर दिया है।

प्रियंका होरो भिलाई स्टील प्लांट भिलाई में एजीएम के पद पर है। उसका पति भी भिलाई स्टील प्लांट में अधिकारी है। इससे पहले भी महिला अधिकारी की कई शिकायतें प्रबंधन के पास पहुंची थी कि वो कभी भी आक्रामक हो जाती है।

भास्कर.कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक शुक्रवार देर शाम ट्रेनी ने दबाव के चलते शिकायत तो वापस ले लिया। प्रियंका की इस तरह की हरकतें कई महीनों से हो रही हैं। बीते 30 जून 2021 को भी आरोप है कि उन्होंने हड़ताल के समय आक्रोशित होकर स्टैंड में लगी गाड़ियों में तोड़ फोड़ की थी। ये आरोप भी है कि वो अक्सर सीआईएसएफ जवानों से भी झगड़ा करती है।

बीएसपी प्रबंधन ने इस शिकायत को सेल तक भेजा है। मामले में जांच जारी है। बीएसपी प्रबंधन ने इंटरनल ऑडिट विभाग में कार्यरत एजीएम प्रियंका होरो को उनके खिलाफ मिले सारे सबूत जुटाने के बाद सस्पेंड किया है। अब आगे इस मामले में इंक्वायरी होगी। इसके बाद चार्जशीट जारी की जाएगी। आगे उन्हें सीडीए रूल्स के तहत बड़ी सजा हो सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...