भिलाई नगर जिला साहू संघ का युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और सांसद अरूण साव होंगे शामिल… रंगोली, व्यंजन प्रतियोगिता समेत होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

भिलाई। जिला साहू संघ, भिलाई नगर द्वारा कल यानि 26 नवंबर रविवार के दिन नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर-1 भिलाई में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 10.30 बजे भक्त माता कर्मा की पूजा-आरती होगी। तत्पश्चात प्रातः 11 बजे महिलाओं द्वारा रंगोली, व्यंजन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथि आगमन, अतिथि स्वागत व मांगलिक पत्रिका परिणय बंधन का विमोचन, दोपहर 1 अतिथि उ‌द्बोधन व प्रतिभागियों का मंच में परिचय होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व अति विशिष्ट अतिथि अरूण साव – सांसद बिलासपुर, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ होंगे। अध्यक्षता टहल सिंह साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर करेंगे।

विशिष्ट अतिथि दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास वोर्ड छ.ग. शासन, खिलावन सिंह साहू उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर, नीरज पाल महापौर नगर पालिक निगम भिलाई, गिरवर बन्टी साहू सभापति नगर पालिक निगम भिलाई, विजय साहू सदस्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण छ.ग. शासन, डॉ. भारती साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग छ.ग. प्रदेश साहू संघ, सनीर साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग छ.ग. प्रदेश साहू संघ, एम. के. साहू आर्किटेक्ट इंजिनियर भिलाई, तोरण अटल डायरेक्टर अटल ग्रुप भिलाई होंगे। यह जानकारी हरिद्वारिका साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई नगर ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...