CG – बारातियों से भरी बोलेरो हुई सड़क हादसे का शिकार: ड्राइवर को आ गई झपकी… गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई… 6 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

बारातियों से भरी बोलेरो हुई सड़क हादसे का शिकार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले में बारातियों से भरी तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से 6 लोग घायल हो गए जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते डायल 112 मौके पर पहुंची वहीं 108 एंबुलेस की मदद से सभी घायलों को उपचार कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी एक बोलेरो वाहन ग्राम ढेलवाडीह से अंबिकारपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी। इससे वह अनियंत्रित हो गया और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद वाहन में मौजूद बाराती वाहन में ही फंस गए।

राहगीरों की मदद से सभी बारातियों को बाहर निकाला गया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बांगो थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। बोलेरे वाहन पर आधा दर्जन से अधिक महिला सवार थी जो हादसे का शिकार हुई है। चार की हालत काफी गभीर हैं। सिर और हाथ पर गभीर चोंटे आयी है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...