दुर्ग। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस जिला दुर्ग का दिवाली मिलन समारोह 25 नवंबर को शासकीय विद्यालय तकिया पारा दुर्ग में अनिल शुक्ला प्रांताध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस एवं प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में के एस जायसवाल उप प्रांताध्यक्ष पेंशन धारी कल्याण संघ एवं शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील यादव,अतुल कामले, के के आडिल,अनिल गुप्ता, टी एस सिन्हा,मंजू गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे,अतिथियों का स्वागत दुर्ग जिला अध्यक्ष मोहसिन अली,महामंत्री संदीप दुबे,भिलाई नगर अध्यक्ष होलसाय वर्मा,बेनीराम देवांगन,ईश्वर लाल सोनी,रवि प्रधान,महेश जोशी एवं किरण चांदवानी ने पुष्प गुच्छ से किया।

समारोह को विशेष अतिथियों के साथ साथ सर्वेश्वर दयाल मिश्रा,विजय कुमार सिंह, जै जै राम देशमुख,दर्शना मदने ने संबोधित किया। मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में शुक्ला ने समस्त साथियों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक कांग्रेस एक यूनियन नही एक परिवार है जिसके चलते जिला दुर्ग में दिवाली मिलन, होली मिलन एवं नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित करने की परंपरा चली आ रही है। स्कूल शिक्षा विभाग में विगत पांच वर्षो से एन जी ओ के माध्यम से पूरी व्यवस्था को तहस नहस कर दिया गया है, पूर्व माध्यमिक शाला में विषय शिक्षक के सेटअप को मनमाने तरीके से बदल कर पूरी शिक्षा की गुणवत्ता को खत्म कर दिया गया ,कक्षा पहली से आठवीं तक शिक्षण गुणवत्ता हेतु पांचवी एवं आठवीं बोर्ड प्रणाली जैसा की देश के सत्ताइस राज्यों ने लागू किया छत्तीसगढ़ में भी लागू होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, पदोन्नत शिक्षक की पद स्थापना में संशोधन में शासन स्कूल शिक्षा विभाग का रवैया तानाशाही पूर्ण है, शुरू में मात्र 52 स्कूलों को आत्मानंद शाला में तब्दील किया गया जो कि बाद में 727 हो गए अब पूरे प्रदेश की सभी शालाओं को आत्मानंद में तब्दील करने की घोषणा स्कूल शिक्षा का निजी करने का पूरा प्रयास है नई सरकार के गठन होने पर समस्त शिक्षक संगठनों को साथ लेकर इस प्रक्रिया का विरोध किया जायेगा। राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महगाई भत्ता देने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद भी शासन द्वारा आदेश नही जारी करने पर शासन के खिलाफ कर्मचारियों एवं पेंशनरों में आकोश है ।*समारोह में जगदीश ठाकुर,प्रकाश चंद्राकर,विनोद ठाकुर,वीरेंद्र कुमार गात्रे,सेवक राम गजपाल,हेमंत वारदानिक,रोशन जगत, देव बंजारे,वेदलाल लिलाहरे ,सतीश जोशी सहित कई शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थीं।