भिलाई के रिसॉर्ट में एक्साइज डिपार्टमेंट की रेड: बकार्डी रम से लेकर कई महंगी शराब जब्त…पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

भिलाई। लंबे समय बाद आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई की है। क्योंकि आबकारी दुर्ग नियमों के विरूद्ध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें, ये अपने आप में बड़ी बात है। आबकारी विभाग की टीम सिर्फ खानापूर्ति करती आई है। विभाग के सहायक आयुक्त भी कॉल रिसीव नहीं करते और न ही उनके अधिकारी कोई रिस्पांस कर सही जानकारी देते हैं। आए दिन मनमाने रेट पर शराब बिक्री के मामले आते हैं। रिसॉर्ट में खुलेआम शराब बिक्री हो रही है। खुलेआम शहर के अलग-अलग जगहों में शराब बिक्री हो रही है।

आज एक कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर रोकथाम की कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत आबकारी टीम द्वारा लीलाधर यादव आत्मज निर्मल यादव गुड़यारी तहसील पाटन के पास से 188 नग पाव (51.840 बल्क लीटर) देशी मदिरा, होटल मार्क क्लब रिसोर्ट रिसाली भिलाई में बिरेन्दर ठाकुर आ. विनोद ठाकुर व मैनेजर जटा शंकर पाठक आ. महेश्वर पाठक द्वारा बिना लायसेंस के क्लब बार का संचालन करते पाए गए।


विदेशी मदिरा 100 पाईपर, बकार्डी रम, ब्लैक लेबल, एब्सलूट, ब्लैकबेरी, सूला वाईन, केटल वन, मैजिक मोमेंट, बैलनटाईन, ब्लेण्डर, सिंगनेचर, रेड लेबल, ब्रीजर, इन विभिन्न ब्राण्डों के कुल 14.370 बल्क लीटर तथा बडवाईजर, सिम्बा एवं हेनिकेन बीयर के कुल 9.850 बल्क लीटर जप्त कर आरोपियों को आबकारी अधिनियम कें अंतर्गत गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

स्कूल में घुसकर शिक्षक पर डंडे से हमला :...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के भीतर सहायक शिक्षक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...