CG – स्कूली छात्रा से युवक करता था छेड़छाड़… मना करने पर इंस्टाग्राम पर एडिटेड फोटो किया अपलोड… फिर करता था ब्लैकमेलिंग, अब आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में एक स्कूली छात्रा का फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक छात्रा से अक्सर छेड़छाड़ किया करता था। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी युवक ने लड़की का फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इसके बाद फिर फोटो हटाने के नाम पर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित छात्रा ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की स्कूल में पढ़ती है। स्कूल जाते-आते समय इमलीपारा निवासी गगन महिलांगे उसके साथ छेड़छाड़ करता था। दो दिन पहले उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने उसकी हरकतों का विरोध किया, तब उसने उसकी तस्वीर को एडिट कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी होने पर छात्रा ने अपनी मां को बताया, जिसके बाद लड़की की मां ने युवक को फोटो हटाने के लिए कहा। तब युवक ने 20 हजार रुपए की मांग की। उसकी मां ने युवक को समझाने की कोशिश की, फिर भी वो नहीं माना।

समझाइश देने के बाद भी जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा, तब परेशान होकर छात्रा अपनी मां के साथ शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। यहां उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपी युवक अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को मोहल्ले में दबिश देकर आरोपी गगन महिलांग को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...