CG – महिला टीचर की मौत: तेज रफ्तार ट्रेलर ने शिक्षिका को लिया अपने चपेट में, मौके पर ही चली गई जान

महिला टीचर की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज तेज रफ्तार के कहर से एक शिक्षिका की जान चली गयी है। एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने महिला टीचर को अपने चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है, खबर है कि यहां लगातर हो रहे सड़क हादसे को लेकर लोग आक्रोशित है।

जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा कोरबा के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के झगरहा मुख्य मार्ग की बताई जा रही है,जहां बुंदेली के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका रोशनी बंजारे उम्र 29 वर्ष ड्यूटी से घर लौट रही थी, उसी दौरान राखड़ से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं इस हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, और सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जानकारी के मुताबिक इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के चलते पहले भी इस तरह की दुर्घटना हो चुकी है, वहीं शिक्षिका की मौत से परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...

CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की तैयारी के लिए कुछ दिन पहले अंबिकापुर आई 28 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

CG News : नाबालिग बेटी से पिता ने किया...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास...

GST पदोन्नति परीक्षा में अनियमितता के आरोप, ननकीराम कंवर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने GST विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित पदोन्नति परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर...