डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने हार के बाद किया पहला ट्वीट, क्या कहा; देखिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आ गए है। सभी 90 विधानसभा सीटों में 54 सीटें प्राप्त कर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है। वहीं कांग्रेस के खाते में 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में एक सीट आई है। चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच हाईप्रोफाइल सीट से सिर्फ 94 वोटों से हार के बाद हार के बाद डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का पहला ट्वीट आया है। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...