भिलाई की चश्मा दुकान में लगी भीषण आग…आग में झुलस गया डॉग, बचाने में पति-पत्नी झुलसे, खबर मिलते ही सबसे पहले मौके पर पहुंचे रिकेश सेन

शहर के रामनगर इलाके में कल भीषण आग लग गई। शनि मंदिर के पास चश्में की दुकान में यह आग लगी। इस दुखद घटना में एक डॉग झुलस गया। वह पालतू था। उसे बचाने के लिए गए पति-पत्नी, दोनों झुलस गए। खबर मिलते ही सबसे पहले चुनाव जीतने के बाद रिकेश सेन मौके पर पहुंचे। अधिक जल जाने से समीर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिला सेनानी नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें रात 9.30 बजे के करीब सूचना मिली थी कि भिलाई के राम नगर क्षेत्र में आग लगी है। उनकी टीम मह दमकल सहित रात 10.10 मिनट पर मौके पर पहुंच गई। उन्होंने देखा कि बंशीलाल विनोद कुमार ऑप्टिकल हाउस में आग लगी है। इसी दुकान के पीछे मकान मालिक भी रहते हैं। सभी लोग आग को बुझाने में लगे हुए थे।


दमकल कर्मियों ने तुरंत पूरे एरिया को अपने कंट्रोल में लिया। इसके बाद तीन गाड़ी पानी और फोन में की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रात 12.30 बजे आग पर काबू पा लिया। दुर्घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ मौजूद रही। वैशाली नगर पुलिस भी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पहुंची थी।



दुकान के मालिक समीर कुमार गुप्ता की से अधिक बात तो नहीं हो पाई, लेकिन उन्होंने ये बताया कि आग से उनका काफी बड़ा नुकसान हुआ है। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग से पूरी दुकान जल गई है। गनीमत यह रही की आग अधिक नहीं बढ़ पाई, नहीं तो पीछे समीर गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनकी चश्मे की दुकान के ठीक ऊपर द आरके फिटनेट जिम सेंटर भी था।

प्रत्यक्षदर्शी योगेश ने बताया कि दुकान समीर कुमार गुप्ता की थी। दुकान के पास ही उनका पालतू डॉग भी बधा रहता है। आग लगने से उनका कुत्ता जलने लगा था। उसे चिल्लाता देख समीर गुप्ता भाग और उसे बचाने का पूरा प्रयास किया। दुर्भाग्य से वो अपने डॉग को नहीं बचा पाए और डॉग आग में ही भुन गया। डॉग को बचाने के प्रयास में समीर गुप्ता का हाथ और पीठ झुलस गए वहीं उनकी पत्नी का हाथ भी जला है। समीर गुप्ता को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...