विधायक देवेंद्र ने दिया बड़ा बयान, बोले- ठेका सैनिक बना रही केंद्र सरकार, अग्निपथ से सेना में शामिल होने वाले युवाओं को 4 साल भविष्य की चिंता सताएगी

भिलाई। अग्निपथ योजना को लागू करे भाजपा और उसकी नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार देश के युवाओं को ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है। कांग्रेस पार्टी इसका पूरजोर विरोध करती है।

इस योजना के तहत देश की सेना में शामिल होने वालों को 4 साल के बाद निश्चित तौर से अपने भविष्य की चिंता सताएगी। प्रदेश के युवाओं में भी इस बात को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के साथ है।

यह बातें भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कही। यादव कांग्रेस पार्टी द्वारा अग्निपथ योजना के खिलाफ वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला चौक पर आयोजित सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित कर रहे थे।

यादव ने भिलाई विधानसभा के सेक्टर 1 में आयोजित सत्याग्रह को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली लगातार ऐसे कानून लागू कर रही है, जिससे देश के जनता की भावनाएं आहत हो रही है। उनमें से अग्निपथ योजना को ताजा उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने पूंजीवाद को बढ़ावा देने के लिए तीन किसान कानून लागू किया था। जनविरोध के बाद उन कानूनों को वापस लेना पड़ा।

अग्निपथ योजना को लेकर भी पूरे देश में विरोध की लहर चल रही है। उन्होंने कहा देश का युवा मातृभूमि के लिए शहीद होने के जज्बे के साथ सेना में भर्ती होने की तैयारी करता है।

लेकिन केन्द्र सरकार उन्हें 4 साल के लिए ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है। देश के अनेक सार्वजनिक उपक्रम को निजी हाथों में सौंपने के बाद जिस तरह की परिस्थिति पैदा की जा रही है उससे सेना में भी ऐसा ऐसा किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सत्याग्रह आंदोलन में उपस्थित कांग्रेस जनों को वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, प्रतिमा चन्द्राकर, पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, महापौर नीरज पाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, राजेन्द्र साहू, बृजमोहन सिंह, तुलसी साहू, नीता लोधी, गुरमीत धनई, अरुण सिंह सिसोदिया, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, केशव चौबे, विजय साहू, जे आर साहू, हरिओम सोनी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं व निगम के पार्षदों ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...