कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई में टेक महिन्द्रा कैम्पस ड्राइव का आयोजन; 100 से अधिक स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

भिलाई। कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई में टेक महिन्द्रा प्राइवेट लिमिटेड, नोयडा द्वारा शनिवार को इंटर्नशिप / प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। चेयरमेन आनंद कुमार त्रिपाठी, डायरेक्टर डॉ. वाय. आर. कटरे द्वारा प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। डॉ. रविन्द्र शर्मा (डीन-एकेडमिक) कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के मार्गदर्शन में प्लेसमेंट अधिकारी खुशबू त्रिपाठी, ज्योति वर्मा (एस.एस.आई.पी.एम.टी) रायपुर के मार्गदर्शन में 100 से अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

छात्रों का मूल्यांकन तथा अवलोकन साक्षात्कार के माध्यम से कम्पनी के टैलेंट एक्विजिशन मैनेजर गिर्राज सिंह और एसोसिएट मैनेजर विनोद दयाल द्वारा किया गया। चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए जाने की बात कही गई। ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज (भिलाई) एस.एस.आई.पी.एम.टी. (रायपुर), आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रुप डिस्कशन के पहले दौर में 57 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और कठिन साक्षात्कारों का सामना किया, जिसमें से 25 विद्यार्थियों को चयनित किया गया। कंपनी ने छात्रों तथा कॉलेज प्रबंधन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...