9 को भिलाई आएंगे गजल किंग अनूप जलोटा: BSP में आजादी के अमृत महोत्सव में अपने सुरों से बनाएंगे महफिल… एंट्री होगी फ्री; जानिए

भिलाई। भिलाई में आजादी का अमृत महोत्सव भिलाई स्टील प्लांट में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 दिसंबर को भिलाई क्लब में पद्मश्री अनूप जलोटा आएंगे। इस प्रोग्राम का नाम “पद्मश्री अनूप जलोटा नाइट, आप भी आइए” रखा गया है। 9 दिसंबर को शाम 7.30 बजे से कार्यक्रम होगा। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा बताया गया की सांस्कृतिक और नागरिक सुविधाएं विभाग ने भिलाई क्लब के क्रिस्टल गार्डन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष संगीत संध्या में लोग अनूप जलोटा के भजन व गीत-गजल का आनंद ले पाएंगे।

बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक गजल गायन में पद्मश्री अनूप जलोटा को लोग काफी पसंद करते हैं। उन्हें सुर सम्राट के रूप में जाना जाता है। उनकी गायकी को लोग काफी पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए प्रबंधन ने यह आयोजन किया है। भिलाई के संगीत प्रेमियों के लिए अनूप जलोटा को इस्पात नगरी में बुलाया है। कार्यक्रम में लोगों का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग ने हर साल की तरह इस बार भी खुली संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता 12 से 16 दिसम्बर 2023 के बीच महात्मा गांधी कलामंदिर सिविक सेंटर, भिलाई निवास में आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में कर्नाटक (सुगम शास्त्रीय गायन), हिन्दुस्तानी (सुगम, शास्त्रीय गायन), लोक गायन, एकल नृत्य (भरतनाट्यम, कुचीपूडी, कथक, ओडिसी), हिन्दुस्तानी वाद्य (तंतु वाद्य एवं ताल वाद्य) और खुली आयु वर्ग समूह में नृत्य स्पर्धा का आयोजन होगा। आयु समूह को दो वर्गों में 6 से 12 वर्ष एवं 13 से 18 वर्ष में बांटा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 4 से 8 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रवेश पत्र और उससे जुड़ी जानकारी के लिए क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, बोकारो हॉस्टल, सेक्टर-4 में कार्यालयीन समय में व मोबाइल नंबर 9407986308, 9407985598 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...