जिला एवं सत्र न्यायालय में संविदा भर्ती: 9 को होगा विभिन्न पदों के लिए कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार… यहां पढ़िए डिटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी विभिन्न संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा/साक्षात्कार दिनांक 09 दिसम्बर दिन शनिवार को आयोजित की जायेगी। पात्र अभ्यर्थी कौशल परीक्षा/साक्षात्कार का स्थान, समय एवं प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर की वेबसाईट का सतत् अवलोकन कर सकते है। सभी संविदा पदों के पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर की वेबसाईट में अपलोड कर दिया गया है। इसके लिए दावा आपत्ति 10 नवम्बर तक मंगाई गई थी। दावा आपत्ति का भर्ती विज्ञापन में निहित शर्तों के अनुसार निराकरण कर एक अनुपात तीस के प्रावीण्यता अंक के आधार पर सूची तैयार की गई है। अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा/साक्षात्कार हेतु सूची तैयार कर जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर के वेबसाईट में अपलोड कर दी गई है। गौरतलब है कि कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर द्वारा 06 अक्टूबर को संविदा-कार्यालय सहायक/क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट-सह-डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (टायपिस्ट), कार्यालय भृत्य (मुंशी/अटेन्डेंट) के रिक्त 1-1 पद की पूर्ति हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...