Smart होगी दुर्ग ट्रैफिक पुलिस: यातायात नियम तोड़ने पर अब GPS Map कैमरा से कटेगा चालान… फोटो प्रूफ के साथ WhatsApp से भेजा जाएगा नोटिस; पढ़िए पुलिस का पूरा प्लान

दुर्ग-भिलाई। लगातार लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते है। कई लोगों के खिलाफ दुर्ग ट्रैफिक पुलिस चालानी कार्रवाई करती है पर वहीं कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती है। अब इसका तोड़ दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने निकाल लिया है। ट्रैफिक पुलिस अब चालान के लिए जीपीएस मैप कैमरा का उपयोग करेगी। आपको बता दें, जीपीएस मैप कैमरे से लिये गये फोटो के आधार पर नोटिस वाहन चालक के घर या वाट्सअप नंबर पर भेजा जायेगा। यातायात पुलिस दुर्ग हमेशा से यातायात व्यवस्था बनाने के लिए आधुनिकरण का उपयोग करते आ रही है। इसका फायदा ये भी है की जीपीएस मैप कैमरा के उपयोग से कार्यवाही स्थल पर वाद विवाद की स्थिति निर्मित नहीं होगी एवं पारर्दिर्शता बने रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग रामगोपाल गर्ग (IPS) द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार कुछ ऐसे वाहन चालक जो नियमों के जानकार होकर भी जानबूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते है उनके उपर कार्रवाई करने के दिये निर्देश पर सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्तमानमें मैनवली चालान बनाया जाता रहा है। अब यातायात पुलिस दुर्ग आधुनिकरण का उपयोग करते हुए जीपीएस मैप कैमरा का उपयोग चालान के लिए करेगी।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चालन, मोडिफाईड सायलेंसर, गलत नंबर प्लेट, माल वाहक में सवारी ले जाना ऐसे वाहन चालको का जीपीएस मैप कैमरा के माध्यम से फोटो खीचकर वाहन मालिक को नोटिस जारी किया जावेगा जिसे तीन दिवस के भीतर वाहन मालिक को नेहरू नगर यातायात मुख्यालय आकर उक्त संबंध में अपना पक्ष रख कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

जीपीएस मैप कैमरा से कार्रवाई करने मे निम्नलिखित लाभ है :-

  • जीपीएस कैमरा से फोटो लेने पर फोटो में लोकेशन, दिनांक, समय, वाहन नंबर एवं वाहन चालक द्वारा कौन से यातायात नियम का उल्लंघन किया है क्लीयर हो जाता है
  • वाहन चालक को कार्रवाई स्थल पर ज्यादा देर रोकने की आवश्यकता नहीं पड़ती
  • वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर घर नोटिस भेजा जाता है
  • कार्रवाई के दौरान वाहन मालिक मुकर नहीं सकता
  • जीपीएस मैप कैमरा के उपयोग से कार्रवाई स्थल पर वाद-विवाद की स्थिति निर्मित नहीं होगी एवं पारर्दिर्शता बने रहेगी
  • पुलिस के सभी स्टाफ निरीक्षक से आरक्षक तक सभी उपयोग कर सकते है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...