सरकार बदलते ही चखना सेंटर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू: नवनिर्वाचित विधायक रिकेश सेन ने सुबह बैठक ली और शाम को चल गया बुलडोजर

भिलाई। रायपुर के बाद भिलाई शहर में संचालित होने वाले अवैध चखना सेंटर के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। आज ही वैशालीनगर विधानसभा से चुनाव जीतकर आए रिकेश सेन ने अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने साफ-साफ कहा था कि अवैध चखना सेंटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए। अवैध कब्जेधारियों को हटाया जाए। वहीं शराब दुकानों की जगह बदली जाए। इस संबंध में अधिकारियों को 10 दिन का वक्त दिया गया। लेकिन रिकेश के निर्देश के तुरंत बाद ही कार्रवाई शुरू हो गई है। रिकेश का कहना है कि शहर की सुंदरता पर किसी प्रकार का ग्रहण नहीं होना चाहिए। चखना सेंटर और शराब दुकान यह हमारे शहर की सुंदरता पर सबसे बड़ा ग्रहण है। महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। जो बर्दाश्त से बाहर है। इसीलिए रिकेश के निर्देश के बाद निगम के अधिकारियों ने अमल शुरू कर दिया। निगम आयुक्त रोहित व्यास के साथ तोड़ूदस्ता की टीम चखना सेंटर पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...