CG में एकतरफा प्यार में युवती पर हमला: कॉलेज से घर जा रही थी छात्रा… बीच रास्ते युवक ने चापड़ से किया हमला,…वारदात के दो दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, Whatsapp पर चाकू से मारने की दी थी धमकी

CG में एकतरफा प्यार में युवती पर हमला

कोटा। छत्तीसगढ़ के कोटा में कॉलेज की एक छात्रा पर चापड़ से हमला का मामला सामने आया है। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय छात्रा हेमा सिंह ठाकुर कॉलेज से घर वापिस जा रही थी। इसी बीच आरोपी युवक आया और उसने छात्रा के पेट और सिर पर ताबड़तोड़ चापड़ से वार कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने छात्रा हेमा सिंह ठाकुर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपी युवक ने छात्रा को व्हाट्सएप पर चाकू मारने की धमकी दी थी। पकड़े जाने पर आरोपी युवक ने छात्रा परब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी युवक अभी पुलिस की हिरासत में है।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बिलासपुर मुंगेली नाका के पास आरोपी योगेश कुमार उर्फ मोटू साहू को गिरफ्तार कर थाना कोटा लाया गया। आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया कि, एकतरफा प्रेम होने से कु. हेमा ठाकुर द्वारा शादी करने से मना करने पर घर से बैग में चापड़ लेकर हत्या करने की नीयत कॉलेज आया था। दौरान शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय के पहाड़ी रास्ता के पास मौका मिलने पर लड़की द्वारा शादी से इनकार करने पर हेमा ठाकुर के गला और सिर पर चपड़ा से कई बार वार किया जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...