भिलाई में रंग महोत्सव: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बासु ने बच्चों के सवालों का दिया जवाब, पुराने गायक दोस्त को याद कर भावुक भी हुए… स्वयंसिद्धा समूह की सदस्यों ने अनोखे अंदाज में किया सबका स्वागत

भिलाई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग बासु अपने दो दिनों के प्रवास पर भिलाई पहुंचे है। आपको बता दें बासु मूल रूप से भिलाई के ही है। भिलाई में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। नगर निगम भिलाई के समारोह में भी डायरेक्टर अनुराग बासु ने शिरकत किया। आपको बता दें, नगर निगम भिलाई ने अनुराग बासु को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। भिलाई में पले-बढ़े अनुराग बासु दो दिनों से भिलाई दौरे पर है। जानकारी के लिए बताते चले अनुराग बासु का घर‌ सेक्टर-6 में है।

अनुराग बासु ने महात्मा गांधी कला मंदिर में इंटरनेशनल थिएटर म्यूजिक एण्ड डांस फेस्टिवल 2023 में बच्चों के सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जो अच्छा पाठक नहीं है वह अच्छा फिल्मकार नहीं हो सकता ,इस दौरान एक ऐसा भी क्षण आया जब अनुराग बासु प्रिय मित्र गायक के के को याद कर रो भी पड़े। आपको बता दें कला साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ एवं नॉस्टैल्जिया 80 के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी कला मंदिर में आयोजित चार दिवसीय रंग महोत्सव में आज अनुराग बासु शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए व उन्हें सही मार्गदर्शन दिया। सिनेमा, एक्टिंग ,डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी आदि पर उनके प्रश्नों का समाधान किया। उद्घाटन सत्र में ई डी प्रोजेक्ट एस के मुखोपाध्याय मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि थे ई डीपी एंड ए पवन कुमार एवं अनुराग बासु। उसके साथ ही पंडित दिशारी चक्रवर्ती, प्लावन बसु, समर राय चौधरी, सजल मुखर्जी, व बाहर से आए सभी कलाकार मौजूद थे। ललित कला अकादमी के सदस्यों व भिलाई के मूर्ति कला व पेंटिंग से जुड़े कलाकारों की आर्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन किया।

स्वयंसिद्धा समूह की सदस्यों ने भारत के तमाम प्रदेशों की जातीय वेशभूषा में माथे पर सेल का लोगो लगाकर सबका स्वागत किया जिसे सब ने बेहद सराहा। द्वितीय सत्र में अनुराग बसु लोगों से मुखातिब हुए व उनके सवालों के जवाब दिए। जिनमें बच्चे युवा व महिलाएं शामिल थी। स्थानीय गायको परनराज भाटिया, अनुपम भट्टाचार्य, देवांश हालदार, संस्कृति, अपूर्वा श्रीवास्तव आदि ने उनके सामने गीत प्रस्तुत किया जिसे अनुराग बासु ने सराहा। कार्यक्रम में शक्ति चक्रवर्ती, मणिमय मुखर्जी, विभाष उपाध्याय, अनीता उपाध्याय, सुमिता पाटिल,जेरी कोसी, अजय विनायक,सु बीर दरिपा आदि के साथ भारी संख्या में भिलाई के सुधीजन मौजूद थे। तीनों सत्रों के कार्यक्रम का संचालन अपने चिर परिचित अंदाज में डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...