CG में दोस्त ने ले ली दोस्त की जान: बहन से अवैध संबंध का शक… आरोपी ने दोस्त को उतारा मौत के घाट… तालाब में फेका शव

CG में दोस्त ने ले ली दोस्त की जान

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने अपने ही दोस्‍त की हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है कि बहन के साथ अवैध संबंधों के शक में युवक ने दोस्‍त की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद दोस्‍त की लाश को तालाब में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के आरोपित हेमलाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरहोला का मामला है। आरोपी का नाम हेमलाल साहू 22 वर्ष है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक गिरधारी रात्रे 22 वर्ष चार दिसंबर से लापता था। दो दिनों तक तलाश करने के बाद भी युवक नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। परिजनों ने संदेह के आधार पर पुलिस को गिरधारी के दोस्त हेमलाल साहू पर शक जताया। पुलिस ने हेमलाल साहू को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर सका और अपने दोस्त गिरधारी रात्रे की हत्या करने की बात कबूल की।

हेमलाल ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि गिरधारी का उसकी बहन के साथ अवैध संबंध था। इसी का बदला लेने के लिए 4 दिसंबर को आरोपी ने गिरधारी को राजिम के ग्राम गिरोला बुलाया। यहां पर चाकू से हत्या करने के बाद उसके शव को वहीं के एक तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेल प्रबंधन ने बोनस के लिए बुलाई NJCS कोर...

भिलाई। सेल प्रबंधन ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे से नई...

महादेव घाट पुल के उपर चल रहा पानी, आवागमन...

दुर्ग। लगातार बारिश के चलते दुर्ग जिले में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। दुर्ग पुलिस ने 26 सितंबर को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस...

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...