बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर: रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर का आयोजन… 150 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 11 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित होगा।

सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस जॉब फेयर में 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.सी.ए./एम.बी.ए., एम.सी.ए., बी.एस.सी./एम.एस.सी. बी.टेक., आई.टी.आई/ डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) उत्तीर्ण युवाओं की लगभग 150 पदों पर भर्ती होगी। रोजगार प्राप्त युवाओं को 8 हजार से 25 हजार रूपये तक मासिक वेतन मिल सकेगा।

इस जॉब फेयर मे निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पॉन लाईफ इंश्योरेंस कम्पनी, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, ब्लूचिप जॉब प्रा०लिमि0 रायपुर द्वारा 150 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। लाईफ प्लानिंग ऑफिसर के पद पर केवल विवाहित महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती है। जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...

सेल प्रबंधन ने बोनस के लिए बुलाई NJCS कोर...

भिलाई। सेल प्रबंधन ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे से नई...