ब्रेकिंग: सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा… त्यागपत्र में लगाया गंभीर आरोप… पढ़िए खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद अब राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। कोई नेता दूसरे पर हार का पिटारा फोड़ रहा तो कोई नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता दिलीप षड़ंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दे की दिलीप षड़ंगी कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी छोड़ने के दौरान दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया।

उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि निवेदन है कि मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था। किन्तु लगातार पांच वर्षो तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा, एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा । तद्सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, संस्कृति मंत्री महोदय, एवं कई वरिष्ठ सम्माननीय कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नही मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा । अतः इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...