CG – पहले कार में लिफ्ट फिर लूट की वारदात: ठेकेदार को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर ले गए बदमाश… फिर मारपीट कर लूट लिए 5 लाख रुपए… पुलिस के गिरफ्त में आए 2 आरोपी

पहले कार में लिफ्ट फिर लूट की वारदात

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में कुछ दिन पहले शातिर बदमाशों ने एक ठेकेदार को अगवा कर उसके साथ पहले तो जमकर मारपीट की थी। इसके बाद बदमाशों ने 5 लाख रूपये की लूट कर फरार हो गये। करीब 11 दिन पुराने इस केस में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों आरोपियों से पुलिस ने 1 लाख 70 हजार रूपये जब्त किया है। ठेकेदार को अगवा कर लूट की ये वारदात बिलासपुर जिला के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सिटी कोतवाली प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर निवासी पुरुषोत्तम केंवट (42) लेबर ठेकेदार है। उसने लूट की शिकायत करते हुए बताया कि बीते दिनों वह उत्तरप्रदेश के देवरिया गया था। वहां श्रमिकों को एडवांस देने के लिए 5 लाख रुपए लेकर 27 नवंबर को बिलासपुर आया।

इस दौरान पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचकर वो पचपेड़ी जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था, तभी कार सवार 3 लोग उसके पास आए। उन्होंने ठेकेदार से पचपेड़ी जाने का रास्ता पूछा, तब ठेकेदार ने रास्ता बताकर खुद भी पचपेड़ी जाने की बात कही। इस पर कार सवार लोगों ने ठेकेदार को अपने साथ में बैठा लिया।

ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि तोरवा चौक होते हुए कार सवार युवकों ने ठेकेदार को महमंद चौक से रायपुर रोड की तरफ ले गए। इस दौरान रास्ते में उसकी जमकर पिटाई की और 5 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद सारधा मोड़ के पास ठेकेदार को छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान बदमाशों की पहचान कर पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के गिधा के भाठापारा निवासी मन्नू सिंह रात्रे (38) और बलौदाबाजार जिले के गिधौरी के बरेली निवासी नागमणी पटेल (21) को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली में काम के दौरान उनकी पहचान दमोह के बड़पार निवासी मिथिलेश अहिरवार (35) हुई थी। कुछ दिन पहले मिथिलेश मन्नू सिंह के गांव आ गया। यहां तीनों मिलकर अलग-अलग जगहों पर लूटपाट करने लगे। उन्होंने 4 जगहों पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, जिसकी शिकायत थाने में नहीं है। उन्होंने ठेकेदार से भी लूट करना बताया। आरोपियों से पुलिस ने 1 लाख 70 हजार रुपए बरामद कर लिया है।

आरोपी युवकों ने बताया कि वे शहर में घूमकर शिकार की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बातचीत में उन्हें पता चला कि ठेकेदार पचपेड़ी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। इसके बाद वे कार से उसके पास आकर रास्ता पूछने लगा। उन्हें ठेकेदार से बड़ी रकम मिलने की उम्मीद नहीं थी। लूट के बाद मिथिलेश उत्तर प्रदेश चला गया है। वहीं, मन्नू और नागमणी अपने गांव लौट गए थे। पुलिस तीसरे आरोपी मिथिलेश की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...

स्पा सेंटर की आड़ में Sex racket का भंडाफोड़,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र...