सांसद के ठिकानों से मिला 353 करोड़ रुपए: भाजपा पार्षद मनीष बोले – सांसद धीरज साहू के साथ खुल रही कांग्रेस की भ्रष्टाचार की पोल, छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के पास से भी मिलेंगे करोड़ों रुपए

भिलाई। कांग्रेस की भ्रष्टाचार पोल पोट्टी खुल रही है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां पड़े आईटी रेड में मिले करोड़ों रुपए ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधि किस तरह भ्रष्टाचार को अंजाम देकर देश को लूटने का काम कर रहे हैं। झारखंड के बाद अब छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के यहां भी रेड मारकर कार्रवाई होनी चाहिए। ये बयान रिसाली निगम के भाजपा पार्षद व भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव ने दिया है। उन्होंने राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां से मिले 353 करोड़ रुपए के बाद ये बयान दिया है। मनीष यादव ने कहा कि, यहां भी कांग्रेस सरकार ने पांच सालों तक खूब भ्रष्टाचार कर जनता को लूटने का काम किया है। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ देश की मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम रही है। भ्रष्टाचारियों को बिल्कुल भी नहीं छोड़े जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, CMHO...

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वास्थ्य विभाग के फर्जी स्थानांतरण आदेश और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका असली के रूप में इस्तेमाल करने के मामले...

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...