दुर्ग SSP राम गोपाल गर्ग ने थाना-चौकी प्रभारियों की ली बैठक: पेंडिंग क्राइम को जल्द सुलझा कर पेंडिंग चालान कोर्ट में पेश करने दिए सख्त निर्देश… जानिए अब तक का डाटा

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के SSP रामगोपाल गर्ग (IPS) ने थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली। मीटिंग में जिले में लंबित अपराधों एवं चालानों की समीक्षा की गई। साल खत्म होने को है इसे लेकर SSP राम गोपाल गर्ग ने राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली जिसमें लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण एवं लंबित चालान अविलम्ब न्यायालय पेश किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिसके परिप्रेक्ष्य में अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग एवं अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दुर्ग द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों से दिये गये निर्देशों का प्रतिदिन पालन कराया जाकर विवेचना पूर्ण लंबित प्रकरणों एवं लंबित चालान न्यायालय पेश कराया जा रहा है। माह दिसंबर में आज दिनांक तक लगभग 585 प्रकरणों का चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, इसी प्रकार लगभग 79 प्रकरणों की विवेचना उपरांत चालान योग्य साक्ष्य प्राप्त न होने एवं घटना के साक्ष्य न पाये जाने पर खात्मा एवं खारजी चाक किया गया है. जिसे न्यायालय से स्वीकृत कराया जा रहा है। इसी प्रकार लगभग 501 प्रकरणों की विवेचना पूर्ण कर चालान तैयार किया गया है, जिसे शीघ्र पेश किया जाएगा एवं अधिक से अधिक लंबित अपराधों के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...