छत्तीसगढ़ में नई सरकार के शपथ के पहले नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद… एक जवान की हालत गंभीर; जानिए कहां हुई ये घटना?

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के पहले नारायणपुर में नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया वहीं एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही हुई। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि आमदई खदान के पास CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें, CM विष्णुदेव साय के साथ मंत्रिमंडल आज शपथ लेगी। जिसमें शामिल होने PM मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता आज रायपुर पहुंच रहे है।

शहीद जवान की पहचान कमेलश साहू निवासी जांजगीर-चांपा जिले के हसौद गांव के रूप में हुई है। पिछले 3 दिन में हुई अलग-अलग घटनाओं में अब तक 6 जवान घायल हुए हैं, जबकि एक जवान शहीद हुआ है। जानकारी के अनुसार, आमदई खदान के पास बुधवार सुबह CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे। यहां नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखा हुआ था। इसी बीच सर्चिंग के दौरान एक जवान कमलेश कुमार का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ और उनकी मौत हो गई।

बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी के अनुसार, नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के आमदाई खदान में करीब 11 बजे नक्सलियों ने IED विस्फोट और फायरिंग की। जवाब में सुरक्षा बलों की ओर से भी फायरिंग की गई। नक्सलियों के हमले में CAF 9वीं वाहिनी का जवान आरक्षक कमलेश कुमार शहीद हो गया। एक आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका इलाज चल रहा है। आसपास के इलाके में पुलिस बल, DRG और ITBP जवान सर्चिंग में जुटे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...