पाकिस्तान आर्मी बेस पर विस्फोटक हमला: बम और बंदूकों से आतंकवादियों ने किए ताबड़तोड़ हमले; 24 लोगों की मौत

पाकिस्तान। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मंगलवार को आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे एक ट्रक को पहले एक पुलिस स्टेशन में घुसाया फिर बम और बदूंकों से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इसमें अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है।

हाल के महीनों में पाकिस्तानी तालिबान समूह द्वारा किया गया यह सबसे विनाशकारी हमला है। दो सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह हमले अफगानिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ है।

पाकिस्तानी सेना का था बेस कैंप
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस पुलिस स्टेशन का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना बेस कैंप के रूप में किया जा रहा था। सुरक्षा अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस बात का डर था कि पुलिस स्टेशन के अदंर रखे सैन्य गोला-बारूद से भंयकर विस्फोट हो सकता था, लेकिन हुआ नहीं।

मरने वालों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सेना कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि आंतरिक मंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की और मौतों पर दुख व्यक्त किया है।

गोलियों की सुनाई दे रही आवाज
सरकारी बचाव सेवा के एक अधिकारी ऐजाज महमूद ने कहा, कई लोग घायल हो गए और उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘हम अभी भी गोलियों की आवाज सुन रहे हैं।’ हाल ही में उभरा एक पाकिस्तानी तालिबान समूह, तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने कहा कि उसके आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर हमला किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...