दुर्ग निगम की अतिक्रमण पर कार्रवाई: आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निरीक्षण के दौरान निर्देश के बाद एक्शन… जानिए कहां हुई ये कार्रवाई?

दुर्ग। दुर्ग निगम ने बोरसी में बेदखली की कार्रवाई की है। क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा सुबह अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान निर्देश के बाद बोरसी क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान और तेज हो गया है। बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई महाराजा चौक से बोरसी मार्ग में की गई। इस दौरान विरोध का प्रयास तो हुआ, लेकिन तोडू दस्ता व पुलिस बल के सामने उनकी एक नही चली। तोडू दस्ता ने खुल में मांस विक्रय करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। दुकानदारों द्वारा टीनसेट व सड़क सीमा के आगे तक तार फेंसिंग और पक्का चबूतरा बनाया गया था,जिसको निगम के तोड़ू दस्ता ने सख्ती से कार्रवाही की।

इसके साथ ही टीन शेड डाल कर किए गए अवैध निर्माण को अतिक्रमण अधिकारी व राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व बाजार अधिकारी जावेद अली की उपस्थिति में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। महाराजा चौक से लेकर बोरसी रोड पर लम्बे समय से लगे प्रचार-प्रसार के बोर्ड को हटाया गया। महाराजा चौक क्षेत्र रोड पर विक्रय, के लिए खड़े किए गए गाड़ी को हटवाया गया। प्रचार प्रसार के लिए लोहे के बोर्ड डालकर सड़क में आवागमन में बाधा कर उत्पन्न करने वाले लगभग 40 से अधिक अवैध सामग्री रास्ते रास्ते से हटाया गया। कार्रवाही के दौरान भवन निरीक्षण विनोद मांझी,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,राजू बक्शीउपस्थित थे।

नाली के उपर ईट व टीन शेड से अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिससे नाली की सफाई में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिसे पुलिस बल की उपस्थिति में हटाया गया। अवैध रूप से संचालित चिकन मटन, मछली दुकान सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बेदखल किया गया। साथ ही चौक-चौराहों के किनारे ठेला, फल और सब्जी बेचने वालों को दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी गई। अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि शहर में अवैध कब्जाधारी पर निरन्तर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही अभियान जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...