भिलाई में MLA रिकेश सेन के नेतृत्व में OYO से संचालित दो होटल को निगम ने किया सील… आवासीय क्षेत्र में चल रहा था होटल, अनैतिक कार्य की मिली थी शिकायत; देखिए VIDEO

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में आज दो ओयो होटल को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में निगम ने आवासीय क्षेत्र में ओयो एप्प के आड़ में चल रहे दो होटल कारोबार के दो भवनो पर शिवाजी नगर क्षेत्र में सील बंद की कार्रवाई की गई। विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में निगम टीम ओयो पंजीयन एप्प के माध्यम से इवनिंग स्टार इन एवं सिटी टावर इन के नाम से सड़क 6 में दो भवनो को सील बंद किया।

वार्ड 14 शिवाजी नगर क्षेत्र के लोगो ने शिकायत दर्ज कराया गया था कि आवासीय क्षेत्र के दो भवनो में ओयो एप्प के माध्यम से होटल व्यवसाय के नाम पर अनैतिक कार्य संचालित किये जा रहे है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुॅच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।

निगम के अधिकारियों ने भवन मालिक बजरंग यादव एवं आकाश कुमार यादव से भवन के अनुज्ञा पत्र, गुमस्ता लाईसेंस, संपत्तिकर रसीद, दुकान स्थापना, होटल पंजीयन आदि आवश्यक सरकारी दस्तावेज मौके पर दिखाने की मांग की भू-स्वामी द्वारा दस्तावेज दिखाने में असमर्थता व्यक्त करने पर पुलिस प्रशासन ने भवन को खाली कराये जाने के बाद निगम के तोड़फोड दस्ता ने भवन में ताला लगाकर सील चपड़ा किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...