छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद इस्तीफों का दौर लगातार जारी: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने दिया इस्तीफा

दुर्ग। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजीयक सहकारी संस्थाएँ छत्तीसगढ़ विभागाध्यक्ष कार्यालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर को प्रेषित किया है। ज्ञात हो कि नवंबर 2022 में उन्हें जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग का “प्राधिकारी” नियुक्त किया गया था। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही निगम, मंडल, आयोग और अन्य सहकारी संस्थाओं के नामित पदाधिकारियों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। आज राजेन्द्र साहू ने भी दुर्ग जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद से इस्तीफा भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दो बड़े मामलों में आरोपियों की कोर्ट में पेशी...

रायपुर। राजधानी में दो चर्चित मामलों में आरोपियों की अदालत में पेशी हुई। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ईडी ने...

कुलपति-कुलसचिव विवाद में राजभवन का बड़ा फैसला : डॉ....

अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राजभवन के आदेश के बाद डॉ. शारदा...

रायगढ़ में किराये के मकान में चल रहा था...

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक...

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत :...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट...