कुलपति-कुलसचिव विवाद में राजभवन का बड़ा फैसला : डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी हटाए गए, प्रवीण अग्रवाल को मिली कमान

अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राजभवन के आदेश के बाद डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी को कुलसचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल को यह दायित्व सौंपा गया है। कुलपति और कुलसचिव के बीच लंबे समय से जारी खींचतान के बीच इस फैसले को अहम माना जा रहा है।

कुलसचिव की योग्यता पर कुलपति ने जताई थी आपत्ति

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कुलपति ने डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी की नियुक्ति और उनकी योग्यता को लेकर सवाल उठाए थे। इस संबंध में उन्होंने राजभवन को पत्र भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद राजभवन की ओर से जारी आदेश के आधार पर उन्हें कुलसचिव के पद से हटाने की कार्रवाई की गई।

शासकीय महाविद्यालय से प्रतिनियुक्ति पर आए थे डॉ. त्रिपाठी

डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी मूल रूप से जनकपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ थे। उन्हें प्रतिनियुक्ति के आधार पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, अब राजभवन के आदेश के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया है।

प्रवीण कुमार अग्रवाल संभालेंगे कुलसचिव का कामकाज

डॉ. त्रिपाठी को पद से हटाए जाने के बाद उपकुलसचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल को कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का संचालन उन्हीं की देखरेख में होगा।

लंबे समय से चल रही थी कुलपति-कुलसचिव के बीच खींचतान

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के बीच मतभेद लंबे समय से चर्चा में थे। कुलसचिव की योग्यता को लेकर कुलपति की ओर से राजभवन को पत्र भेजे जाने के बाद विवाद ने और तूल पकड़ लिया था। अब राजभवन के आदेश पर डॉ. त्रिपाठी को पद से हटाए जाने के बाद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायगढ़ में किराये के मकान में चल रहा था...

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक...

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत :...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट...

बीजापुर में 19.17 करोड़ का सड़क घोटाला उजागर :...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सड़क निर्माण कार्यों में बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है...

गोपाष्टमी पर राज्यपाल रमेन डेका ने की गौमाता की...

रायपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कुम्हारी के परसदा स्थित विश्वगीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता...