CG में हॉस्टल से स्कूल के लिए निकली 3 छात्राएं लापता: 2 मिली UP के झांसी में, एक की तलाश अभी भी जारी

CG में हॉस्टल से स्कूल के लिए निकली 3 छात्राएं लापता

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के भानूप्रतापपुर के एक निजी स्कूल हॉस्टल से स्कूली जाने निकली तीन छात्राएं अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है की भानुप्रतापपुर के सेंट जोसेफ स्कूल के तीन छात्रा छात्रावास से स्कूल जाने के लिए निकले थे पर स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूल प्रबंधन ने बताया गया कि छात्राओं से दो मोबाइल जप्त किया गया था और उन्हें स्कूल भेजा गया था। हालांकि पुलिस तत्काल हरकत में आई और 2 लड़कियों को उत्तर प्रदेश के झांसी से बरामद कर लिया। तीसरी छात्रा की तलाश जारी है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

SDOP भानुप्रतापपुर प्रशांत पैकरा ने बताया कि सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने शुक्रवार को 3 छात्राओं के लापता होने की सूचना दी। लापता छात्राओं में से दो 10वीं और एक 12वीं कक्षा की छात्रा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह तीनों छात्राएं हॉस्टल से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वो स्कूल नहीं पहुंचीं। क्लास में जब अटेंडेंस लिया गया, तब तीनों के स्कूल नहीं पहुंचने की जानकारी मिली।

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तीनों छात्राओं के परिजनों को सूचना दी। तीनों के घर भी नहीं पहुंचने पर परिजन भी भानुप्रतापपुर पहुंचे। थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस को जांच के दौरान जानकारी हुई कि तीनों छात्राएं ट्रेन में बैठकर निकली हैं, जिसके बाद पुलिस ने रायपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर सूचना भेज दी। शनिवार सुबह रेलवे पुलिस की मदद से दो छात्राओं को उत्तर प्रदेश के झांसी से बरामद किया गया है, जबकि 12वीं कक्षा की छात्रा अभी भी लापता है। छात्राओं में से 2 नाबालिग और एक बालिग है।

SDOP प्रशांत पैकरा ने बताया कि लापता छात्रा की तलाश के लिए टीम रवाना की गई है। वहीं 2 छात्राओं को झांसी से वापस कांकेर लाने के लिए टीम भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के वापस लौटने के बाद ही पता चल सकेगा कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया?

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले तीनों छात्राओं में से 2 के पास मोबाइल फोन बरामद हुए थे, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उनके परिजनों को बुलाया था। जबकि हॉस्टल में मोबाइल रखना छात्राओं के लिए मना है। जब छात्राएं लापता हुईं, तब मोबाइल फोन से जानकारी जुटाने की कोशिश की गई, लेकिन फोन लॉक थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...