राजनंदगांव में 18 से शुरू होगा हॉकी लीग: दुर्ग सहित 4 जिलों की टीम लेगी हिस्सा… रूद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी आयोजित कर रही प्रतियोगिता… लीग में 200 खिलाड़ी जुटेंगे

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में ग्रास रूट हॉकी को मजबूत करने का जिम्‍मा रूद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी ने साझा किया है। हॉकी की नर्सरी के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा 18 से 23 दिसम्बर 2023 तक बालक एवं बालिका वर्ग की राजनांदगांव हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने इस हॉकी लीग की जानकारी देते हुए बताया कि, इस प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। स्‍पर्धा की तैयारियों के संबंध में एक बैठक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में 16 दिसंबर शाम 4:00 बजे आयोजित की गई थी। यहां टूर्नामेंट से संबंधित रूप रेखा पर विचार किया गया तथा बताया गया कि रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं मेजबान राजनांदगांव की तीन टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। टूर्नामेंट की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला हॉकी संघ के कार्यकारिणी सदस्य, सभी वरिष्ठ खिलाड़ीगण तथा अन्य सभी जूनियर खिलाड़ी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए शिवनारायण धकेता, सत्यनारायण शर्मा, राम अवतार जोशी, रमेश डाकलिया, नीलम चंद जैन, फिरोज अंसारी, छोटेलाल रामटेके, भागवत यादव, अशोक नागवंशी, भुषण साव, प्रिंस भाटिया, गुणवंत पटेल, अमित माथुर, अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे, संतोष चोखांद्ररे, दिलीप रावत, किशोर धीवर, सचिन खोब्रागढे, कुशाल यादव, कृष्णा यादव, अनीश रजा, शकील अहमद, दीपेश चौबे, हारून खान, अभिनव मिश्रा, मनोज सिन्हा एवं समस्त वर्तमान व जूनियर खिलाड़ियों ने सुझाव दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...