भिलाई में हरियाणा के युवक ने की आत्महत्या: मृतक पढ़ाई के साथ करता था पार्ट टाइम जॉब… छात्र ने फांसी के फंदे पर लटक कर दुनिया को कह दिया अलविदा; पहले भी कर…

  • बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र था मोहित
  • जुटे की दुकान में करता तझा पार्ट टाइम जॉब
  • कुछ महीने पहले भी कर चूका है सुसाइड एटेम्पट

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। युवक की पहचान हरियाणा निवासी 19 वर्षीय मोहित मेहता के रूप में हुई है। मोहित भिलाई के एक निजी कॉलेज में बीकॉम की पढाई कर रहा था। वो फर्स्ट ईयर का छात्र था। इसके साथ वो जुटे की दुकान में पार्ट टाइम जॉब भी करता था। तालपुरी के एक फ्लैट में रविवार को मोहित ने पंखे में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है की मोहित इससे पहले भी सुसाइड एटेम्पट कर चूका है। ये मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहित 6-7 महीने पहले से तालपुरी के पारिजात कॉलोनी के मकान नंबर 29C में रह रहा था। कुछ दिन पहले मोहित राजस्थान गया हुआ था और परसो ही वहां से लौटकर घर आया था और कल शाम फंदे में झूल गया। शाम 5:00 बजे के आसपास जब मोहित के दोस्तों ने उसे फोन किया और किसी प्रकार का रिस्पांस नहीं मिला तो आज सुबह वे सब तालपुरी पहुंचे और पहुंच कर देखा तो मोहित की लाश फंदे पर लटकी हुई थी तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस शव को उतारा और पोस्ट मोर्टेम के लिए अस्पताल भेजवाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...