दुर्ग मे 7 साल की अंजनी को मिली पुलिस आरक्षक की नौकरी: SSP गर्ग ने सौंपा नियुक्ति आदेश… परिवार वालों मे खुशी की लहर

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा एक अच्छी पहल की गई। 7 साल की बच्ची को दुर्ग पुलिस में अनुकम्पा नियुक्ति दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा दिनांक 20.12.2023 को 07 साल की मासूम अंजनी भट्ट को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अबोध बालिका अंजनी से आत्मीयता के साथ बातचीत की।

बाल आरक्षक के रुप में भर्ती की गई बच्ची के पिता की असामयिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, बच्ची को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बालक के सिर पर हाथ फेरा। उसे बताया कि अब आप भी पुलिस बन गए हो। उन्होंने आत्मीय व्यवहार व अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए स्वजन ने भी आभार जताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत आरक्षक अतुल भट्ट के आकस्मिक निधन पर परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी। परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता में दुर्ग पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वास्त किया गया, अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी होते ही परिवार द्वारा ख़ुशी जाहिर की गई एवं दुर्ग पुलिस द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही जल्द कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने पर आभार भी प्रकट किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...

दो नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर भगाया...

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अदालत...

प्रार्थना सभा के लिए आवेदन पर भड़के अजय चंद्राकर...

रायपुर। धमतरी समेत प्रदेश के कुछ जिलों में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आवेदन दिए जाने के मामले ने राजनीतिक बहस को...

सालेहपुर शासकीय प्राथमिक शाला बनी नवाचार की मिसाल :...

बेमेतरा। विकासखंड बेरला के ग्राम सालेहपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इन दिनों शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, कला-संस्कृति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के...