छत्तीसगढ़ में मंच टूटने का सिलसिला जारी: मंच टूटने से अब डिप्टी CM साव गिरे, इससे पहले इन नेताओं का टूटा था मंच; देखें VIDEO…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंच टूटने का सिलसिला जारी है। अब डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली में सोमवार शाम मंच टूटने से गिर पड़े। बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए। इसके चलते मंच टूट गया और साव सहित कई नेता गिर पड़े। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई है।

क्षमता से अधिक लोग मंच पर पहुंचे, इसके चलते मंच टूट गया. हालांकि किसी को कुछ नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले मंत्री लखनलाल देवांगन मंच टूटने से गिरा था। कुछ साल पहले कांग्रेस नेता मोहन मरकाम का भी मुंगेली में ही मंच टूटा था। मोहन मरकाम जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष थे तब पहली बार मुंगेली दौरे पर पहुंचे थे। पुराना बस स्टैंड पर बने मंच पर उनके स्वागत में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। जिससे उस वक्त भी बड़ा हादसा होते होते टल गया था।

मानस मंच में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में साव भी शामिल हुए, जहां विधानसभा क्षेत्र के हजारों की तादाद में मौजूद आम लोगों को संबोधित किया। इस बीच मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विधानसभा के चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के अनुसार सीएम के शपथ के तत्काल बाद पहला काम छत्तीसगढ़ के 18 लाख परिवारों का पीएम आवास स्वीकृति किया। किसानों के हित में मोदी की गारंटी का दूसरा बड़ा काम पिछले दो वर्षों के धान की बोनस की राशि किसानों को देकर पूरा किया है। जो कहे हैं वो करके दिखाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...