रायगढ़ में बना सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा सामाजिक भवन: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के द्वारा लोकार्पण… CM साय के साथ मंत्री बृजमोहन और OP चौधरी रहे मौजूद

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मध्यभारत का सबसे बड़े सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया। इसका लोकार्पण लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया है। इस कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। आपको बता दें, यह किसी भी लोकसभा अध्यक्ष का पहला रायगढ़ दौरा है। कार्यक्रम में समाज की ओर से अस्पताल निर्माण के लिए जमीन की मांग की गई हैं। इस पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, हमारी सरकार की तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा। देश के बड़े सामाजिक धाम बनाने के लिए सभी ट्रस्टी का धन्यवाद। लोकसभा सांसद के रूप में मैंने क्षेत्र के विकास का प्रयास किया है। अब मुखिया के रूप में वादा करता हूं कि जो भी गारंटी दी गई है उसे पूरा किया जाएगा।

ओम बिड़ला ने कहा- कमाया हुढं समाज के लिए लगाना हमारा संस्कार

इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की इस औद्योगिक धरती, सांस्कृतिक धरती, हस्तकला की धरती में आज अग्रोहा धाम के रूप में भगवान अग्रसेन की कृपा से, प्रेरणा से इस भवन का लोकार्पण हो रहा है। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद देता हूँ। यह आर्थिक राजधानी भी है और जनजातीय क्षेत्र भी है। यहां बहुआयामी, समतामूलक समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आपकी है। आपका लंबा अनुभव, सहज कार्यशैली इस राज्य को आगे ले जाएगी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों में मंत्री के रूप में अनुभव रहा है। यहां से मंत्री ओपी चौधरी पूर्व में प्रशासक भी रह चुके हैं।

इस अग्रोहा धाम को बनाने के लिए यहां के ट्रस्टियों ने बहुत अच्छे प्रयास किये हैं। मैंने पहली बार इतने बड़े भवन का लोकार्पण किया है। अग्रवाल समाज ने देश के अंदर कारखाने लगाए, उद्योग लगाये। इसके कारण देश भर के अंदर हजारों लोगों को रोजगार मिला। आजादी के बाद देश में धर्मशालाएं अग्रवाल समाज ने बनाई। देश भर के अंदर कस्बों में भी अग्रवाल समाज की धर्मशाला है। हम सबकी जिम्मेदारी विकसित भारत बनाने की है। आप लोग कालेज खोलना चाहते हैं। अस्पताल खोलना चाहते हैं। बहुत अच्छी बात है। सरकार के साथ समाज मिलकर विकसित भारत के लिए काम करें।

उन्होंने आगे कहा कि, आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनेगा। छत्तीसगढ़ में बड़ी संभावना है और इसे निखारने के लिए नई सरकार संकल्पित भाव से काम करेगी।अग्रवाल समाज ने यह सुंदर भवन बनाकर मिसाल कायम की है। ऐसा ही काम अन्य जगहों में होना चाहिए ताकि सामाजिकजनों को वैवाहिक आयोजनों के लिए अच्छा भवन मिल पाए। इसी तरह से संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए हम काम कर सकेंगे। हमारे पुरखों ने इसी सेवा भावना के साथ समाज में अपनी जगह बनाई है। जो धन कमाते हैं उसे समाज के लिए लगाएं, यही हमारा संस्कार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – बारात में नाचते समय हुआ बवाल: जबरदस्ती...

बारात में नाचते समय हुआ बवाल डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर आ रही है। यहां भाभी का हाथ जबरदस्ती पकड़ने पर बवाल हो...

दुर्ग जिले के देशी-विदेशी मदिरा दुकान के लिए आहता...

दुर्ग। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु दुर्ग जिले की कुल 53 देशी/विदेशी/कम्पोजिट मदिरा दुकानों के लिए ऑनलाईन माध्यम से निविदा आमंत्रित की गई थी। 12...

राजद्रोह केस में IPS जीपी सिंह को बड़ी राहत:...

डेस्क। हाईकोर्ट ने 1994 बैच के आईपीएस जीपी सिंह को बड़ी राहत मिली है। जीपी सिंह पर लगाये गए राजद्रोह के केस की प्रोसिडिंग...

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर खुर्सीपार...

भिलाई नगर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आज संध्या खुर्सीपार में उनकी विशालकाय प्रतिमा का अनावरण हुआ। प्रदेश के पूर्व विधानसभा...

ट्रेंडिंग