छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नए मामले, संक्रमण की चपेट में 2 जवान… प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 19

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना के 5 नए मामले सामने आए है। रायगढ़ में 2, जगदलपुर में 2 जवान संक्रमित हैं। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में में भी 1 मरीज की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 3346 लोगों की जांच की गई थी। इससे पहले जांच में 5 संक्रमित मरीज मिलें थे।

वर्तमान में प्रदेश में 19 सक्रीय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 0.15% है। सर्दी खांसी बुखार या कोरोना से संबंधित कुछ लक्षण नजर आते हैं, तो अपने नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी हेल्थ सेंटर में कोरोना संक्रमण की जांच की व्यवस्था की गई है।

इन जिलाें में एक्टिव केस

दुर्ग- 7
रायपुर – 6
रायगढ़ – 2
बस्तर – 2
बिलासपुर – 1
कांकेर – 1

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...