दुर्ग में नवजात बच्ची की मिली लाश: किसी ने झोले में भरकर नाली में फेंका… जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले से निकल कर आ रही हैं। दुर्ग-रायपुर बॉर्डर में अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक 9 माह की नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। किसी ने बच्ची ने शव को झोले में भरकर नाली में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमलेश्वर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि महुदा और कापसी गांव के बीच नाली में 8-9 माह की बच्ची का शव पड़ा हुआ है। तुरंत पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने देखा कि खिलेश क्लाथ स्टोर झीट पाटन दुकान के एक झोले में बच्ची का शव भरकर नाली में फेंका गया था।


पुलिस ने तुरंत शव को अपनी सुपुर्दगी में लिया। जांच करने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए पाटन सीएचसी भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई। उसके बाद मामले अहम सबूत मिलेंगे।


अमलेश्वर पुलिस बच्ची के परिजनों और माता पिता का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है। पुलिस एक दो दिन में पैदा हुआ बच्चों का डिटेल खंगाल रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि किसी ने इस तरह के बैग के साथ किसी को देखा है। पुलिस का कहना है कि ये मामला लिंग भेद का भी लगता है। यदि बच्ची की मौत सामान्य होती तो उसके माता पिता उसा विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करते। इस तरह लावारिश शव को फेंकना हत्या की ओर इशारा कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...