बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज : CM हेल्पलाइन की शिकायत पर बात करते बिगड़ा मामला, आरोपी पर FIR

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन में ऑनलाइन ऋण पुस्तिका बनवाने को लेकर की गई शिकायत के निराकरण के दौरान शिकायतकर्ता ने अधिकारी से अभद्र व्यवहार किया। मना करने के बावजूद दोबारा फोन कर गाली-गलौज करने का आरोप है।

मामले में अतिरिक्त तहसीलदार प्रकृति ध्रुव की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी साहेब लाल रात्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को पेनड्राइव में उपलब्ध कराई है।

शिकायत के निराकरण के लिए अधिकारी ने किया था फोन

मिली जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर की सुबह सीएम हेल्पलाइन के जरिए ऑनलाइन ऋण पुस्तिका बनवाने को लेकर साहेब लाल रात्रे की शिकायत तहसील कार्यालय पहुंची थी। शिकायत के निराकरण की प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त तहसीलदार प्रकृति ध्रुव ने शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क किया। अधिकारी आवेदन से संबंधित जानकारी ले ही रही थीं कि बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति बनने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, साहेब लाल रात्रे ने कथित तौर पर महिला अधिकारी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।

फोन काटने के बाद फिर आया कॉल

अतिरिक्त तहसीलदार ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को इस तरह बात नहीं करने की हिदायत दी। इसके बावजूद जब अभद्रता जारी रही तो उन्होंने फोन काट दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद साहेब लाल रात्रे ने दोबारा फोन किया और फिर से गाली-गलौज की। घटना के दौरान कार्यालय में अतिरिक्त तहसीलदार के पास नायब तहसीलदार पूनम कनौजे भी मौजूद थीं। बताया गया है कि उन्होंने भी फोन पर हुई बातचीत सुनी।

रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद प्रकृति ध्रुव ने मामले की जानकारी तहसीलदार प्रकाश साहू को दी। इसके बाद सीपत थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।अधिकारी ने दोनों फोन कॉल की बातचीत की रिकॉर्डिंग पेनड्राइव में पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

दुर्ग में जब्त 4 करोड़ रुपए पर कारोबारी को...

दुर्ग। दुर्ग में वाहन जांच के दौरान जब्त किए गए 4 करोड़ रुपए को वापस पाने की कारोबारी कमलेश आर. शाह की कोशिश को...

वह दृष्टि जिसने राष्ट्र का निर्माण किया, भारत की...

नई दिल्ली। जब 1947 में भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की, तब तिरंगा देशभर में लहराया, लेकिन "एक भारत" का विचार अभी भी नाजुक था।...

प्रेम विवाद के बाद युवक पर एसिड अटैक :...

चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। यहां एक युवक पर एसिड...